Tuesday, October 20th, 2026

जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा: टिकैत

 नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 66वें दिन भी जारी है। गाजीपुर के मंच से भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक भावुक अपील की और उसके बाद बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील कर दिया गया है।गणतंत्र दिवस पर निकाले गए किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जहां लगने लगा था कि अब किसानों का आंदोलन समाप्ति की ओर है, उस आंदोलन में गुरुवार रात के घटनाक्रम ने नई जान फूंक दी है। विपक्ष यहां पर वोट तलाशने नहीं आए। विपक्ष यहां हमदर्दी के लिए आता है। 

जब तक सरकार बात नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विपक्ष यहां पर वोट तलाशने नहीं आए। विपक्ष यहां हमदर्दी के लिए आता है। राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
 
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 66वें दिन भी जारी है। किसानों के ​प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।  

शरद पवार एक अनुभवी राजनेता हैं। मेरा मानना है कि वास्तव में उन्हें तथ्यों के बारे में सही जानकारी नहीं थी। अब जब उनके पास सही तथ्य हैं मुझे उम्मीद है कि वह अपना रुख बदलेंगे और किसानों को इसके लाभ भी बताएंगे।- नरेंद्र तोमर

 

#टिकैत

Source : Agency

पाठको की राय